CBI दरबार में जल्द होगी चव्हाण की पेशी!
मुंबई। आदर्श घोटालें के मुख्य आरोपी से अब सीबीआई पूछताछ कर सकती है हालाकि अभी इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन राजनैतिक संकेत यही बता रहे है कि मामला CBI के हाथों में आ गया है , और वो बहुत जल्द अशोक चव्हाण से पूछ-ताछ कर सकती है। सीबीआई चव्हाण से उन दस्तावेजों के बारे में पूछताछ कर सकती है जिस पर उन्होंने राजस्व मंत्री रहते हुए दस्तखत किए थे। सीबीआई ये भी पूछेगी कि क्या उन्होंने राजस्व मंत्री रहते हुए आदर्श सोसायटी में आम लोगों के लिए 40 फीसदी फ्लैट आवंटन का आदेश दिया था।
ये भी सवाल होगा कि क्या उनके मुख्यमंत्री रहते हुए सोसायटी को एनओसी दिया गया। इसके अलावा आदर्श सोसायटी में चव्हाण के रिश्तेदारों के फ्लैट के बारे में भी पूछताछ होगी। जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए कई लोगों को समन किया है। सीबीआई को शक है कि आदर्श सोसायटी में कई राजनेता, नौकरशाह और सेना के अफसरों की बेनामी संपत्ति का निवेश हुआ है। लिहाजा जिन लोगों को सीबीआई ने समन किया है उनकी आय का ब्यौरा भी मांगा गया है। गौरतलब है कि आदर्श सोसायटी घोटाले में अशोक चव्हाण का नाम आने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री की गद्दी गंवानी पड़ी।













Click it and Unblock the Notifications