बिना रिश्वत के काम कहां होता है : राहुल बजाज
नई दिल्ली। अगर हमारे देश को भ्रष्टाचार का घर कहा जाये तो शायद गलत नहीं होगा क्योंकि जितने घोटाले और रिश्वतखोरी के मामले हमारे देश में होते हैं शायद ही किसी और देश में होते हों। अभी टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा ने ही कहा था कि उनसे खुलेआम रिश्वत मांगी गई है, जिसपर नेताओं से लेकर आम जनता तक ने अपनी प्रतिक्रिया दे डाली। इसी कड़ी में देश के मशहूर बिजनेसमैन राहुल बजाज ने भी स्वीकार कर सब को चौका दिया कि देश की कई बड़ी कंपनियां रिश्वत देकर अपना काम निकलवाती हैं। बकौल बजाज, आजकल देश में रिश्वत देना आम बात हो गई है।
भ्रष्टाचार को लेकर जारी हंगामे के बीच बजाज ऑटो के चेयरमैन राहुल बजाज ने उन औद्योगिक घरानों को आड़े हाथों लिया, जो अपना काम करवाने के लिए रिश्वत देते हैं। बजाज ने ऎसी कंपनियों की तीखी आलोचना करते हुए कहा उन्हें ऎसा नहीं करना चाहिए। कंपनियां बिना रिश्वत दिए भी अपना काम करवा सकती हैं। बल्कि उनके लिए तो यह एक आम आदमी की तुलना में ज्यादा आसान होगा। बस उनमें इतना माद्दा होना चाहिए कि वो रिश्वत देने से मना कर सकें।
आपको बता दें कि हाल ही में रतन टाटा ने देहरादून में एक समारोह के दौरान यह खुलासा कर सनसनी मचा दी थी कि उनसे एक मंत्री ने एयरलाइंस खोलने के एवज में 15 करोड़ की रिश्वत मांगी थी। हालांकि, टाटा ने किसी मंत्री का नाम नहीं लिया था।













Click it and Unblock the Notifications