देश में पोलियो के 39 मामले
राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में आजाद ने कहा कि यह इस बात का सूचक है कि पोलियो उन्मूलन अभियान का देशभर में सफल हो रहा है और लोगों में जागरूकता आई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में देश में पोलियो संचरण अपने न्यूनतम स्तरों पर रहा है, विशेष रूप से उच्च गुणवत्ता निगरानी के मध्य उच्च संचरण मौसम के दौरान।
उन्होंने बताया कि पोलियो उन्मूलन पर भारतीय विशेषज्ञ सलाहकार समूह, जिसमें महामारी विज्ञान, बाल रोग विज्ञान, जन स्वास्थ्य के क्षेत्र के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों और पोलियो उन्मूलन में वैश्विक भागीदारों की हाल ही में हुई बैठक में निष्कर्ष निकाला गया कि महामारी विज्ञान, जैनेटकि, सेरोलॉजिकल, संचालनात्मक और तकनीकी साक्ष्य दर्शाते हैं कि भारत पोलियो उन्मूलन की दिशा में सही जा रहा है। भागीदारों में रोटरी इंटरनेशनल, विश्व स्वास्थ्य संगठन, सीडीसी और यूनिसेफ के प्रतिनिधि शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications