आर्थिक भ्रष्टाचार के खिलाफ आरबीआई का जागरुकता अभियान
कोलकाता, 17 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आर्थिक भ्रष्टाचार करने वालीं 'अपंजीकृत' कंपनियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की है।
आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक एम. चिन्नास्वामी ने मंगलवार को बताया कि 'वित्तीय क्षेत्र' में आर्थिक भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने के बाद इस अभियान की शुरुआत की गई है।
उन्होंने बताया कि देश में बीते कुछ समय से आर्थिक भ्रष्टाचार के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है, इससे लोगों का काफी नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा, "यह राज्य सरकारों का कर्तव्य है कि वे अपने कानूनों का इस्तेमाल करते हुए लोगों से फर्जीवाड़ा करने वाली ऐसी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications