राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी ईद-उल-जुहा की बधाई
नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी एवं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ईद-उल-जुहा की पूर्वसंध्या पर देशवासियों को बधाई दी है।
अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, "ईद-उल-जुहा के पावन अवसर पर मैं सभी नागरिकों और अपने मुसलमान भाइयों तथा खासतौर पर बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं और मुबारकबाद देती हूं। भगवान करे कि इस त्योहार को भारत के सभी समुदायों एवं धर्मो के लोग हमारी समग्र संस्कृति और सभ्यता के पर्व के रूप में मनाएं।"
उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने भी देशवासियों को ईद-उल-जुहा की बधाई दी।
अपने संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह त्योहार बलिदान भावना की याद दिलाता है तथा गरीबों और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के लिए दया एवं प्रेम की भावना को बढ़ावा देता है।
अंसारी ने लोगों से खुशी बांटने, परोपकार एवं मानवता की भलाई की भावना के साथ ईद मनाने का आह्वान किया है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने संदेश में कहा, "यह मौका पैगम्बर इब्राहिम के महान बलिदान को याद करने का है। यह त्योहार हमें विनम्रता, दूसरे की सहायता करने और मानवता की भलाई के लिए कार्य करने की सीख देता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications