जेपीसी जांच से दूर क्यों भाग रहा संप्रग : जयललिता
चेन्नई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव जे. जयललिता ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले की जांच एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने की मांग पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के दूर भागने पर हैरानी जताई।
यहां जारी एक बयान में जयललिता ने कहा, "यदि डीएमके को छोड़कर संप्रग के सभी सहयोगी पाक-साफ हैं तो वे जेपीसी की जांच से दूर क्यों भाग रहे हैं?"
उन्होंने कहा, "यदि वे विपक्ष की मांग ऐसे ही खारिज करते रहे तो लोगों को पता चल जाएगा कि वे भी इस लूट में शामिल हैं।"
उन्होंने कहा कि मनमाने ढंग से किए गए स्पेक्ट्रम आवंटन से देश को एक लाख 76 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। यह सामान्य बात नहीं है। वर्तमान परिस्थितियों में इसकी जांच एक जेपीसी से कराया जाना ही उचित होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications