वाइब्रेंट गुजरात 2011 से हर राज्य में होगा निवेश : मोदी
यह बात गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मुम्बई में कारोबारियों के एक सम्मेलन में कही। उन्होंने कारोबारियों से वाइब्रेंट गुजरात में सहभागिता का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात के पिछले चार आयोजनों में गुजरात में निवेश बढ़ाने की कोशिश की गई। लेकिन इस बार निवेश दूसरे राज्यों में भी जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य के प्रतिनिधि इस आयोजन में हिस्सा लेकर अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों के साथ करार कर सकते हैं।
गुजरात में 10 से 11 जनवरी तक वाइब्रेंट गुजरात का आयोजन होगा, जिसमें उद्योग प्रमुखों को बड़ी संख्या में आमंत्रित करने की योजना है।
मुंबई में बुधवार के इस सम्मेलन में करीब 700 कारोबारियों ने शिरकत की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications