गांवों में शहरी सुविधाएं 150 अरब डॉलर का उद्यम : कलाम
इस कार्यक्रम की रूपरेखा कलाम ने राष्ट्रपति कार्यकाल में तैयार की थी। अब केंद्र सरकार के लिए यह छह लाख गांवों में विकास की एक प्रमुख परियोजना बन गई है। पूर्व राष्ट्रपति ने अब इस कार्यक्रम के लिए उद्यमियों का नेटवर्क बनाने का सुझाव दिया है।
कलाम ने आठवां 'नॉलेज मिलेनियम सम्मिट-2010-2020: डिकेट ऑफ इन्नोवेशन' में कहा कि उद्यमों का यह नेटवर्क प्रौद्योगिकी और प्रबंधन के क्षेत्र की विशेषज्ञ कम्पनियों की आपसी साझेदारी से तैयार होगा।
कलाम ने भविष्य के लिए खाद्य उत्पादन 35 करोड़ टन तक बढ़ाने, 2012 तक सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का उत्पादन 200 अरब डॉलर करने और विश्व की जेनरिक दवाओं के कम-से-कम 25 फीसदी का उत्पादन भारत में करने का लक्ष्य रखा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications