एक्सिस बैंक करेगा एनाम फाइनेंशियल की इकाई का अधिग्रहण
यह सौदा 2,067 करोड़ रुपये मूल्य का होगा और इसे शेयरों की अदला-बदली के माध्यम से पूरा किया जाएगा। यानी, इस सौदे में नकद का इस्तेमाल नहीं होगा।
एनाम फाइनेंशियल कंसल्टेंट्स के सह संस्थापक और अध्यक्ष वल्लभ बंसली ने कहा कि इस सौदे में नकद का इस्तेमाल नहीं होगा, बल्कि यह पूरी तरह शेयरों की अदलाबदली पर आधारित होगा।
सौदे में एनाम के शेयरधारकों को एक्सिस बैंक में 3.3 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी। इस सौदे के बाद वल्लभ बंसली एक्सिस बैंक के बोर्ड में निदेशक होंगी। जबकि एनाम सेक्योरिटी के निदेशक मनीष चोखानी इकाई के मुख्य कार्यकारी होंगे।
एक्सिस बैंक की प्रबंध निदेश और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा शर्मा ने कहा कि नई इकाई का नाम अभी तय नहीं हुआ है।
एनाम फाइनेंशियल के अंतर्गत एनाम सेक्योरिटी एक सहायक इकाई है। इस सौदे में एनाम का पोर्टफोलियो मैनेजमेंट और एसेट मैनेजमेंट का कारोबार शामिल नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications