गूगल को भारत में विस्तार के लिए एसएमई पर भरोसा
गूगल इंडिया के ऑनलाइन बिक्री प्रमुख श्रीधर शेषाद्री ने कहा कि छोटे मझोले कारोबार हमारे कारोबार को अभी सबसे अधिक गति दे रहे हैं। इस क्षेत्र में हम हर साल अपना कारोबार दोगुना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अगले छह महीने में गूगल नौ भारतीय भाषाओं - हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बांग्ला, मराठी, गुजराती और उड़िया में अपनी सेवा देने लगेगा।
उन्होंने कहा कि भारत में इस समय 3.5 करोड़ छोटी-मझोली कम्पनियां काम कर रही हैं। इसमें से सिर्फ 10 लाख कम्पनियां ही ऑनलाइन माध्यम से जुड़ी हैं। इसलिए इन क्षेत्र में कारोबार बढ़ाने की व्यापक संभावना है।
गूगल ने बुधवार को हैदराबाद में एक कॉल सेंटर शुरू किया, जहां हिंदी और अंग्रेजी सहित छह भाषाओं में कॉल की सुविधा है। इस कॉल सेंटर पर कॉल कर छोटी और मझोली कम्पनियां गूगल के विज्ञापन प्लेटफॉर्म 'एडवर्ल्ड्स' के सहारे अपना ऑनलाइन विज्ञापन अभियान चलाने के बारे में जानकारी ले सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications