भाजपा ने पटनायक का पुतला फूंका

पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के पुरुष और महिला कार्यकर्ताओं ने उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में पोस्टर और बैनर लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन में शामिल विभूति जेना ने कहा कि पटनायक और उनके मंत्री राज्य के हित की अनदेखी करते हुए कॉरपोरेट को अनुचित लाभ पहुंचा रहे हैं।

उड़ीसा उच्च न्यायालय की एक खंड पीठ ने मंगलवार को वेदांता विश्वविद्यालय के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए अधिकारियों को जमीन के मालिकों को उनकी जमीन लौटाने का आदेश दिया।

एनआरआई उद्योगपति और वेदांता रिसोर्सेज के अनिल अग्रवाल का 'दि अनिल अग्रवाल फाउंडेशन' भुवनेश्वर से 60 किलोमीटर की दूरी पर कोणार्कपुरीमेरिन ड्राइव पर एक विश्वविद्यालय स्थापित करने की प्रक्रिया में था।

विश्वविद्यालय 6,000 एकड़ क्षेत्र में स्थापित किया जाना था और विभिन्न चरणों में इसमें 150 अरब रुपये के निवेश की योजना थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+