बिहार चुनाव : प्रचार के दौरान मंच टूटने से बच्चे की मौत
पुलिस के अनुसार, कोचस के महात्मा गांधी मेमोरियल महाविद्यालय के मैदान में एक चुनाव सभा को संबोधित करने के लिए बुधवार को लालू प्रसाद एवं लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान आये थे। उनकी सभा समाप्त होने के बाद उनके हेलीकॉप्टर को देखने के लिए वहीं बने एक अन्य मंच पर बड़ी संख्या में लोग सवार हो गये जिससे वह मंच टूट गया।
कोचस के थाना प्रभारी मोहम्मद मोईन खान ने बताया कि मृतक का नाम सलमान (12 वर्ष) है। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक अन्य बच्चा भी घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार जो मंच टूटा है वह मंगलवार को कांग्रेस के प्रचार के लिए आये अजहरूद्दीन के लिए बनाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications