आईआईटी कानपुर में छात्रा ने की आत्महत्या
लखनऊ, 17 नवंबर(आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्यौगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर की एक छात्रा ने परिसर स्थित छात्रावास के कमरे में बुधवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
कानपुर के पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मी नारायण मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि माधुरी साल्वे(22) का शव आज शाम छात्रावास के उसके कमरे में पंखे से लटकता हुआ पाया गया। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।
मिश्रा ने कहा कि जांच की जा रही है कि किन कारणों से छात्रा ने इतना बड़ा कदम उठाया।
उधर आईआईटी के अधिकारी घटना को लेकर कोई बात नहीं कर रहे हैं। मीडियाकर्मियों को संस्थान के अंदर जाने से रोक दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications