स्टरलाइट टेक्न ोलॉजी चीनी साझेदार संग लाएगी ऑप्टिकल फाइबर
नई कम्पनी ऑप्टिकल फाइबर केबल में काम आने वाला आप्टिकल फाइबर का निर्माण, मार्केटिंग और वितरण करेगी।
समझौते के तहत स्टरलाइट जहां ऑप्टिकल फाइबर प्रौद्योगिकी में विशेषज्ञता का योगदान करेगी, वहीं चीनी कम्पनी केबल निर्माण और चीनी बाजार में विशेषज्ञता का योगदान करेगी।
स्टरलाइट टेक्न ोलॉजी के निदेशक प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि चीन में 3जी दूरसंचार सेवाओं के निरंतर विस्तार के कारण ऑप्टिकल फाइबर के क्षेत्र में लंबे समय तक कारोबार करने की अच्छी संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications