अमेठी के बाद राहुल ने लखनऊ में सबको चौंकाया (लीड-1)

अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी का तीन दिवसीय दौरा समाप्त करके लखनऊ हवाई अड्डे से दिल्ली जा रहे राहुल ने अचानक काफिला शहर के अंदर मुड़वाया और हजरतगंज स्थित आर्यन रेस्तरां में नाश्ता करने जा पहुंचे।

रेस्तरां के मालिक राहुल खन्ना से लेकर वहां मौजूद लोगों को भरोसा नहीं हो रहा था कि राहुल उनके सामने खड़े हैं।

खन्ना के मुताबिक कांग्रेस महासिचव ने नाश्ता आर्डर किया और जब तक वह बनकर उनकी टेबल पर आता उन्होंने रेस्तरां में मौजूद लोगों से संवाद की। राहुल ने लाइम सोडा से शुरू करके चिकन कोठी रोल, पनीर रोल, कंची चिकन जैसे लजीज व्यंजनों का आनंद उठाया।

रेस्तरां से निकलने के बाद राहुल ने वहीं पर कुछ ही कदमों की दूरी पर स्थित राजभवन जाकर राज्यपाल बी.एल. जोशी से मुलाकात की।

जहां कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने आईएएनएस से इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया कि वहीं कांग्रेस सूत्रों को कहना है कि राहुल ने राज्यपाल से प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई।

करीब 25 मिनट राजभवन में रहने के बाद राहुल का काफिला हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गया। शाम करीब 4 बजे के बाद राहुल हवाईअड्डे से दिल्ली निकल गये।

इससे पहले राहुल सुबह अमेठी स्थित जामा मस्जिद गये। आमतौर पर कुर्ता पायजामा पहनने वाले राहुल के सिर पर आज नमाजी टोपी भी थी। एक-एक करके उन्होंने मस्जिद से निकलने वाले नमाजियों से गले मिलकर उन्हें ईद-उल-जुहा की मुबारकबाद दी।

अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि नमाज के दौरान वहां पहुंचे राहुल करीब आधा घंटे तक नमाजियों के बाहर निकलने का इंतजार करते रहे। इस दौरान उन्होंने मस्जिद के आस-पास के दुकानदारों के पास जाकर उनके व्यवसाय के बारे में जानकारी ली।

कपड़े की दुकान चलाने वाले देवी प्रसाद ने राहुल से सवाल किया कि वह बहू कब लाएंगे..इस पर राहुल ने मुस्कराते हुए जवाब दिया कि वह जल्द बहू लाएंगे।

सिंह के मुताबिक अमेठी से निकलने के बाद राहुल मुंशीगंज पहुंचे और वहां छत्रपति शाहू जी महाराज नगर जिले के सामुदायिक संसाधन विकास केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने यहां राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की।

मुंशीगंज से जामो ब्लॉक के भूरे गांव जाकर उन्होंने दिवंगत कांग्रेसी नेता लाल बहादुर के परिजनों को शोक संवेदना प्रकट की। राहुल का तीन दिवसीय अमेठी दौरा सोमवार को शुरू हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+