मुशर्रफ को सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश
समाचार पत्र 'न्यूज इंटरनेशनल' के अनुसार पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी कर्नल इलियास को मुशर्रफ को सुरक्षा इंतजाम मुहैया कराने को कहा गया है।
जरदारी ने इलियास को आदेश दिया है कि वह मुख्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में जनरल मुशर्रफ की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते रहे।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1999 में सत्ता हथियाने के बाद मुशर्रफ ने नौ साल तक पाकिस्तान पर शासन किया। वर्ष 2008 में उनको राष्ट्रपति पद से हटा दिया गया था और बाद में उन्हें पाकिस्तान छोड़ना पड़ा था। मुशर्रफ फिलहाल लंदन में हैं।
इलियास ने बताया कि मुशर्रफ को लंदन में सुरक्षा प्रदान कराने के लिए जरदारी ने चार से पांच अन्य लोगों को भी नियुक्त किया है।
उन्होंने कहा, "सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी द्वारा मुशर्रफ के सुरक्षा के लिए मुहैया कराए चार लोगों के अलावा ये सहुलियत उन्हें दी जा रही हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications