बारिश के बीच ईद-उल-जुहा की रौनक बरकरार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक राजस्थान के पूर्वोत्तर और उत्तराखण्ड के ऊपर चक्रवाती हवा का दबाव बना हुआ है। इसकी वजह से बारिश हुई।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में गुरुवार तक और बारिश हो सकती है।"
दिल्ली में सुबह से ही बादल छाए रहे। राजधानी में न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए औसत से सात डिग्री कम है।
अधिकारी ने बताया, "बुधवार शाम में सर्दी रहेगी और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications