मेघालय में संदिग्ध विद्रोहियों ने की 2 की हत्या
पुलिस के अनुसार संदिग्ध विद्रोहियों ने बुधवार सुबह तकरीबन 4.30 बजे नॉन्गल्बीब्रा कोयला खदान इलाके के दो भिन्न-भिन्न जगहों पर खनिक नजरुल इस्लाम और कुकी बोरो की हत्या कर दी।
एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद विद्रोहियों ने पत्थरगिट्टीम इलाके में एक पेट्रोल पम्प पर दो हथगोले फेंके। इनमें से एक हथगोला के फटने के कारण पेट्रोल पम्म को मामूली क्षति हुई है।
इस वारदात की किसी विद्रोही संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि इसमें जीएनएलए का हाथ हो सकता है। इस समूह का गठन एक पूर्व पुलिस अधिकारी चैम्पियन आर. संगमा के नेतृत्व में किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications