दिल्ली मकान हादसा : पीड़ितों की मदद में जुटे आम लोग
एक एनजीओ 'साउथ एशिया फोरम फॉर पीपुल अगेंस्ट टेरर' के सदस्यों ने बुधवार को करीब 100 पीड़ितों में भोजन और पानी बांटे। पांच मंजिला इमारत गिरने के बाद जीवित बचे लोग सोमवार से सड़क पर रात गुजार रहे हैं।
'साउथ एशिया फोरम फॉर पीपुल अगेंस्ट टेरर' के सदस्य अशोक रंधावा ने आईएएनएस को बताया, "हमने टेलीविजन पर देखा कि लोग खाना या पानी न मिलने की शिकायत कर रहे हैं। हम लोगों ने 100 लोगों के नास्ते और भोजन का इंतजाम किया है।"
इससे पहले भी पड़ोसियों और अन्य लोगों ने बचाव कार्य व मलबा हटाने जैसे कार्यो में मदद की।
एक पीड़ित रीना ने कहा, "हम सोमवार रात से खुले में रात गुजार रहे हैं। हमें न भोजन मिल रहा है और न पानी।"
बढ़ई का काम करने वाले सुखदेव ने बताया, "कई लोगों को बुखार है और कहीं से भी कोई मदद नहीं मिल रही है। यहां से अपना सामान ले जाने के लिए मुझे ऑटो रिक्शा वाले को 500 रुपये देने पड़े हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications