हरियाणा में 2 अपहर्ता गिरफ्तार
पुलिस ने बुधवार को बताया कि जून में 20 साल के नंदन नगापाल को तीन लोगों ने मिलकर अगवा किया था।
पंचकुला के पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी ने पत्रकारों को बताया,"अगवा करने के बाद तीनों नंदन को भटिंडा ले गए और तीन करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। इस काम में एक महिला ने भी मदद की।"
उन्होंने बताया नंदन को अगवा करने के तीन दिन बाद ही बिना फिरौती के मुक्त करा लिया गया था। अभी तक महिला के बारे में पता नहीं चल पाया है।
गिरफ्तार किए दोनों की पहचान दलजीत सिंह और कम्पल सिंह के रूप में की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications