राष्ट्रमंडल खेलों के दफ्तरों से चोरी के मामलों की पुष्टि
चोरी के सभी मामले कम्प्यूटर हार्डवेयर से सम्बंधित हैं जो राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन समिति के मुख्यालय और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम व मालवीय नगर के दफ्तरों से चोरी हुए हैं।
गृह राज्य मंत्री मुलापल्ली रामचंद्रन ने मंगलवार को लोक सभा में एक प्रश्न के जवाब में कहा, "एक गिरफ्तारी अबतक की गई है। आठ आरएएम मोड्यूल्स और एक मॉडम बरामद की गई है।"
मामले की सूचना पिछले वर्ष मार्च की शुरुआत में दी गई थी जबकि आखिरी मामला 23 अक्टूबर, 2010 को पंजीकृत किया गया।
उल्लेखनीय है कि छह एलसीडी मॉनिटर्स, चार सीपीयू, दो लैपटॉप, दो प्रिंटर और कई अन्य कम्प्यूटर से सम्बंधित सहायक उपकरण चोरी हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications