एशिया सोसाइटी ने मुकेश अम्बानी को सम्मानित किया
सोसाइटी ने एशियाई और अमेरिकियों के बीच बेहतर समझ विकसित करने वाले वैश्विक नेताओं के सम्मान में आयोजित किए गए एक समारोह में यह सम्मान मुकेश अंबानी को दिया।
इससे पहले वर्ष 2009 में मुकेश अंबानी को हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू में विश्व का पांचवा सर्वश्रेष्ठ मुख्य कार्यकारी अधिकारी चुना गया था और बिजनेस वीक और बीसीजी द्वारा किए गए सर्वे में रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे नवाचारी कम्पनियों की सूची में 15 वां स्थान दिया गया था।
मंगलवार रात को हुए इस समारोह में जनरल इलेक्ट्रिक के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ्री इमेल्ट को 'ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड' से नवाजा गया।
एशिया सोसायटी की स्थापना 1956 में की गई थी यह अमेरिका और एशिया के लोगों के बीच संबंधों में वृद्धि और आपसी समझ विकसित करने के प्रयासों को बढ़ावा देने वाली प्रमुख संस्था है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications