डीएमके क्यों जेपीसी का विरोध कर रही है : जयललिता
बुधवार को एक बयान जारी कर जयललिता ने कहा कि विभिन्न पार्टी के वरिष्ठ नेताओं वाली जेपीसी से इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए।
करुणानिधि ने इस बात पर आश्चर्य प्रकट किया कि विपक्षियों को लोख लेखा समिति पर भरोसा क्यों नहीं है, जिसके अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के मुरली मनोहर जोशी हैं। इसके विपरीत जेपीसी की अध्यक्षता कांग्रेस का कोई वरिष्ठ नेता करेगा।
पूर्व दूरसंचार मंत्री और डीएमके सांसद ए. राजा के बयान का हवाला देते हुए कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है, जयललिता ने पूछा कि फिर क्यों करुणानिधि जेपीसी जांच से डरते हैं।
जयललिता ने अपने पहले के रुख को दोहराया कि डीएमके यदि केंद्र सरकार से समर्थन वापस लेती है, तो वैसी स्थिति में एआईएडीएमके सरकार को समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि करुणानिधि सिर्फ हमारे समर्थन की संभावना से ही इतना विचलित हैं। यदि स्पेक्ट्रम घोटाला में शामिल लोगों के नाम आपराधिक मामला बनाकर गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया जाए, तब क्या होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications