बुढ़ापे में स्वस्थ रहती हैं वाइन पीने वाली प्रौढ़ महिलाएं
वैज्ञानिकों का कहना है कि संयमित ढंग से वाइन पीने से बुढ़ापे में होने वालीं स्वास्थ्यगत परेशानियां कम होती हैं और आघात का खतरा भी कम होता है।
वैज्ञानिकों का दावा है कि इसके नियंत्रित सेवन से स्वास्थ्य को कुछ लाभ हो सकते हैं।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक प्रतिदिन वाइन की सीमित मात्रा लेने से पुरुषों के दिल का स्वास्थ्य बेहतर रहता है जबकि उनके सम्पूर्ण स्वास्थ्य पर इसके असर का अध्ययन शायद ही कभी हुआ हो।
बोस्टन के 'ब्रिगहैम एंड वूमैन्स हॉस्पिटल' और हार्वर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने दो अध्ययन किए थे। हार्वर्ड विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के मुताबिक अध्ययनों में 'नर्सेस हेल्थ स्टडी' के आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया था। यह अध्ययन 1976 में शुरू हुआ था और इसमें 200,000 से ज्यादा महिला प्रतिभागी शामिल हुई थीं।
अध्ययन में 70 वर्ष की आयु तक जीवित रहने वाली करीब 14,000 महिलाओं के स्वस्थ जीवन के लिए जिम्मेदार कारकों का पता लगाने के लिए उनकी प्रौढ़ावस्था का विश्लेषण किया गया।
अध्ययनकर्ता की सन के मुताबिक 1,499 महिलाओं ने कैंसर, दिल की समस्या, शारीरिक परेशानी या याददाश्त की समस्या के बिना 70 साल की आयु तक का जीवन जीया।
उन्होंने महिलाओं में 58 वर्ष की आयु के आस-पास पीने की आदतों का विश्लेषण किया। जिन महिलाओं ने सप्ताह के ज्यादातर दिनों में एक या दो गिलास वाइन ली उनका जीवन ऐसा न करने वाली महिलाओं की तुलना में 28 प्रतिशत ज्यादा बेहतर या स्वस्थ रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications