भारत से आयात के कारण लाहौर में सस्ती हुई सब्जियां
एक सप्ताह पहले यहां प्याज की कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी लेकिन अब ईद से ठीक पहले यहां प्याज की कीमत घटकर 60 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
समाचार पत्र 'न्यूज इंटरनेशनल' के मुताबिक पाकिस्तानी व्यापारियों ने बड़ी मात्रा में भारत से प्याज और टमाटर का आयात किया है जिससे कीमतों में कमी आई है।
सब्जी बाजार में थोक विक्रेता इमरान ने कहा कि ईद के मौके पर ज्यादा मांग को देखते हुए बड़ी मात्रा में आयात किया गया है।
आयात के चलते ईद के बाद कीमतों में और गिरावट आएगी और यह 34 रुपये से 40 रुपये प्रतिकिलोग्राम के बीच पहुंच जाएंगी।
टमाटर का दाम भी यहां घटकर 50 से 70 रुपये किलो हो गया है।
वहीं हरी मिर्च के दामों में कमी नहीं आई है। यहां इसका दाम 120 रुपये से 140 रुपये किलोग्राम बना हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications