इमारत के मलबे में 20 के दबे होने की आशंका
अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार रात से कोई अन्य लाश बरामद नहीं हुई है। इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है और घायलों की संख्या 74 से बढ़कर 82 हो चुकी है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (नई दिल्ली) धर्मेद्र कुमार ने आईएएनएस से कहा, "हादसे में 82 लोग घायल हुए हैं। इलाके में बचाव अभियान जारी है।"
अवैध इमारत के मालिक अमृत सिंह को मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। वह घटना के बाद से फरार था। उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) आई. बी. रानी ने कहा, "हम उससे विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रहे हैं।"
अमृत पर कथित रूप से पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस अधिकारियों न कहा कि उस पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
पूर्वी दिल्ली में यमुना नदी के समीप ललिता पार्क इलाके में स्थित पांच मंजिला इमारत सोमवार रात सवा आठ बजे ढह गई थी। इसमें बिहार और बंगाल से आए गरीब वर्ग के लोग रह रहे थे।
इमारत के आसपास की तीन इमारतों को भी खाली करा लिया गया है। यहां रहने वाले लोगों को सड़क के पास लगाए गए शिविरों में ठहराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications