मप्र में ईद-उल-जुहा की धूम
भोपाल, 17 नवंबर (आईएएनएस)। कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-जुहा मध्य प्रदेश में बुधवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा दिए जाने के साथ कुर्बानी देने का दौर जारी है।
राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर ईदगाह व मस्जिदों में सुबह आठ बजे से नमाज अदा करने का दौर शुरू हो गया था। नमाजियों ने देश में अमन चैन के साथ खुशहाली की दुआ मांगी। सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बाजारों में विशेष रौनक रही।
प्रदेष के राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अजय विश्नोई ने इस अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications