हिजबुल आतंकवादी की पत्नी और ससुर गिरफ्तार
जम्मू क्षेत्र के राजौरी जिले में इंकलाबी के रिश्तेदारों के घरों पर मंगलवार रात को छापे मारे गए। पूछताछ के दौरान इंकलाबी ने पुलिस को बताया कि दिल्ली में उसकी योजनाओं के बारे में उसकी पत्नी शहनाज अख्तरांद और ससुर बशीर अहमद को जानकारी थी। इसी बाद उसके उसके रिश्तेदारों के घरों में छापेमारी की गई।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।"
दिल्ली पुलिस ने जम्मू एवं कश्मीर पुलिस की मदद से इंकलाबी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान दिल्ली के बारे में उसकी योजनाओं के बारे में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।
जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने भी इंकबाली की हिरासत मांगी है। वह राजौरी और रियासी जिले में हत्याओं के सिलसिले में उससे पूछताछ करना चाहती है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि फिलहाल उसे राज्य पुलिस के सुपुर्द नहीं किया गया है।
पुलिस के अनुसार इंकलाबी कम से कम 20 हत्याओं और अपहरण के कई मामलों में वांछित था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications