आपात स्थिति में उतरा क्वांटस का विमान
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के मुताबिक एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा कि जोहांसबर्ग से सिडनी जा रहे उड़ान संख्या क्यूएफ64 के बोइंग 747 के इंजन से पक्षी टकराने के कारण इसे वापस उतार लिया गया। विमान के उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद यह घटना हुई।
समाचार एजेंसी 'एएपी' के मुताबिक प्रवक्ता ने कहा कि चालक दल ने नियमों का पालन करते हुए विमान को वापस उतारने का फैसला किया।
प्रवक्ता ने कहा कि पक्षी टकराने की घटना आम नहीं है। क्वांटस एयरलाइंस को दो से चार साल में एक बार इसका सामना करना पड़ता है।
इससे पहले पिछले दो सप्ताह में क्वांटस एयरलाइंस को इंजन में खराबी के कारण तीन विमानों को आपात स्थिति में उतारना पड़ा है। सबसे पहले चार नवंबर को एयरलाइंस के ए 380 के इंजन में विस्फोट के बाद इसे इंडोनेशिया में आपात स्थिति में उतारा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications