बिहार चुनाव : अंतिम चरण में भी कई प्रत्याशी दागी
पटना, 17 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के छठे चरण में भी राजनीतिक दलों ने आपराधिक मामलों में आरोपी लोगों को उम्मीदवार बनाया है। इस चरण के 291 उम्मीदवारों में से 100 पर आपराधिक मामले लंबित हैं।
'नेशनल इलेक्शन वॉच' के बिहार प्रदेश के संयोजक अंजेश कुमार ने बुधवार को बताया कि छठे चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 10 में से आठ, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने चार में से तीन, जनता दल (युनाइटेड) ने 16 में से नौ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 26 में से 11, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 22 में से नौ और कांग्रेस ने 26 में से नौ ऐसे लोगों को टिकट थमाया है जिनपर किसी न किसी तरह के अपराधिक मामले लंबित हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि इन 291 प्रत्याशियों में से 60 जहां मैट्रिक (दसवीं) पास हैं वहीं 26, आठवीं पास हैं। इसके अलावा नौ ऐसे उम्मीदवार भी हैं जो केवल साक्षर हैं। हालांकि इस चरण में स्नातकोतर 39 और स्नातक 63 प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं।
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए छह चरणों में चुनाव हो रहे हैं। छठे एवं अंतिम चरण के लिए 26 सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications