चिली की खदान में 33 महिलाओं ने प्रदर्शन किया
इन महिलाओं ने चिली की एक खदान में 700 मीटर की गहराई पर करीब दो महीने तक फंसे रहे 33 मजदूरों की दुर्दशा की नकल करते हुए यह प्रदर्शन किया। इन मजदूरों को लंबे बचाव अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था और इस अभियान का टीवी पर लाइव प्रसारण हुआ था।
लोटा में प्रदर्शनकारियों ने इलाके में 9,500 लोगों को रोजगार देने वाली एक सामाजिक योजना को बंद किए जाने का विरोध किया। चिली में 27 फरवरी को आए भू्कंप से हुई तबाही के बाद इस योजना को बंद किया गया।
इसी तरह से बंद किए गए एक अन्य कार्यक्रम में इस इलाके में 8,000 लोग बेरोजगार हुए हैं। यह चिली का सबसे गरीब इलाका है।
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सरकार बेरोजगार हो रहे लोगों की उसी तरह से मदद करे जैसी उत्तरी चिली में खदान मजदूरों को बचाने के लिए की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications