पेंट के गोदाम में भीषण आग
यह गोदाम शहर के भीड़भाड़ वाले लालकुर्ती इलाके में अमित कॉम्प्लेक्स के भूतल पर था। देर रात करीब एक बजे लगी आग पर कई घंटों बाद काबू पाया जा सका। लालकुर्ती थाना-प्रभारी रविकांत पारस ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि वक्त रहते दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं नहीं तो आग और ज्यादा भीषण रूप ले लेती और कॉम्पलेक्स के दूसरे प्रतिष्ठानों व उससे सटी इमारतों को अपनी चपेट में ले लेती।
पुलिस के मुताबिक गोदाम में पेंट बनाने का जो कच्चा माल रखा था जो ज्वलनशील था। इस वजह से आग जल्दी फैल गई
पारस ने कहा कि आग किन कारणों से लगी यह साफ नहीं हो पाया है। शार्ट सर्किट इसका कारण हो सकता है। उन्होंने कहा कि घटना के वक्त कॉम्प्लेक्स में गार्ड के अलावा और कोई मौजूद नहीं था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications