इंडोनेशिया में भूकंप के झटके
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के मुताबिक स्थानीय समय सुबह तीन बजकर छह मिनट पर आए इस भूकंप का केंद्र तुअल कस्बे से 210 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में 128 किलोमीटर की गहराई पर था।
'मौसम विज्ञान, भूभौतिकी और जलवायु विज्ञान' एजेंसी के मुताबिक इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
इससे पहले 25 अक्टूबर को इंडोनेशिया के मेन्तावई द्वीप पर आए 7.7 रिएक्टर तीव्रता के भूकंप के कारण 448 लोगों की मौत हो गई थी और 56 लोग लापता हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications