दिल्ली मकान हादसा : मालिक को पुलिस हिरासत में भेजा गया
सिंह को राजधानी के कड़कड़डूमा अदालत में पेश किया गया था। बाद में उन्हें दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
उसने कहा कि मैंने किसी को रिश्वत नहीं दी है। मैंने व्यक्तिगत रूप से सभी मंत्रियों को मकान के सभी विवरण बताए हैं। मेरे बारे में अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने के लिए रिश्वत देने वाली खबरें गलत हैं।
अमृत पाल सिंह पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पहले भी उनके दूसरे आपराधिक मामलों में फंसे होने की बात बताई जा रही है।
ध्वस्त इमारत यमुना नदी के किनारे लक्ष्मी नगर की घनी आबादी वाले इलाके ललिता पार्क में थी। सोमवार को शाम 8.15 बजे यह अचानक भरभराकर गिर गई।
इस हादसे में 67 लोग मारे गए और 82 लोग घायल हुए। मलबे में 20 लोगों के अभी भी दबे होने की संभावना बताई जा रही है।
दिल्ली अग्निश्मन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को बारिश शुरू हो जाने के कारण बचाव कार्य बाधित हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications