न्यायालय की टिप्पणी पर प्रधानमंत्री शीघ्र दें जवाब : आडवाणी (लीड-1)
2जी स्पेक्ट्रम मामले में सरकार पर निशाना साधते हुए आडवाणी ने पटना में पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री को न्यायालय की टिप्पणी पर जवाब देना चाहिए।
आडवाणी ने कहा, "2जी स्पेक्ट्रम आवंटन विवाद पर सर्वोच्च न्यायालय ने प्रधानमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय पर गंभीर टिप्पणी की है। बीते 60 वर्षो में प्रधानमंत्री कार्यालय पर ऐसी टिप्पणी मुझे याद नहीं है। प्रधानमंत्री का दायित्व बनता है कि वह इस टिप्पणी पर तुरंत बयान दें।"
आडवाणी ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराए जाने की मांग को दोहराया।
वहीं उनके सहयोगी एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि सरकार को संयुक्त संसदीय समिति गठित करने की मांग स्वीकार करनी चाहिए और संसद को काम करने देना चाहिए।
सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में पूर्व सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी के दूरसंचार मंत्री ए. राजा पर अभियोग चलाने की अनुमति मांगने के आवेदन पर प्रधानमंत्री की 15 महीने की 'चुप्पी' पर नाराजगी व्यक्त की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications