इंदौर में इंजीनियर ने खुदकुशी की
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर विजय नगर थाना क्षेत्र में एबी मार्ग पर स्थित मान हाउस में एक निजी कंपनी के दफ्तर में अमित कोपरगावकर ने देसी कट्टे से खुद को गोली मार ली।
अमित के खुद को गोली मारते ही कार्यालय में अफरा तफरी मच गई। अमित ने यह कदम क्यों उठाया इसका खुलासा नहीं हो पाया है। विजय नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications