न्यायालय की टिप्पणी का जवाब दें प्रधानमंत्री : आडवाणी
2जी स्पेक्ट्रम मामले में सरकार पर निशाना साधते हुए आडवाणी ने कहा, "प्रधानमंत्री को न्यायालय की टिप्पणी पर जवाब देना चाहिए।"
आडवाणी ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराए जाने की मांग को दोहराया।
वहीं उनके सहयोगी और भाजपा नेता एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि सरकार को संयुक्त संसदीय समिति गठित करने की मांग स्वीकार करनी चाहिए और संसद को काम करने देना चाहिए।
सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में पूर्व सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी के दूरसंचार मंत्री ए. राजा पर कार्रवाई की अनुमति मांगने के आवेदन पर प्रधानमंत्री की 15 महीने की 'चुप्पी' पर नाराजगी व्यक्त की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications