रिकार्ड कीमत में हुई गुलाबी हीरे की नीलामी
बीबीसी के अनुसार, 24.78 कैरेट के इस गहरे गुलाबी रंग के तराशे हुए हीरे को सोथबायज की ओर से जेनेवा में आयोजित नीलामी में ब्रिटेन के एक प्रख्यात डीलर ने खरीदा है।
इससे पहले न्यूयार्क के एक जौहरी ने इसे 60 साल पहले खरीदा था।
सोथबायज ने बताया कि इसे एक हीरा व्यापारी लॉरेंस ग्रैफ ने खरीदा है। उन्होंने फोन के माध्यम से इस हीरे के लिए बोली लगाई थी।
इससे पहले नीलामी का रिकार्ड एक नीले रंग के हीरे ने 2008 में कायम किया था। 35.56 कैरेट के इस नीले हीरे की नीलामी 1.52 करोड़ पाउंड में हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications