झारखण्ड में थाने में नक्सली की मौत
पुलिस सूत्रों ने बताया कि धनबाद के एक पेट्रोल पम्प से मंगलवार को धीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से नक्सली साहित्य और पोस्टर बरामद किए गए।
सूत्रों ने बताया कि सिंह को बारबड्डा थाने लाया गया था, जहां मंगलवार रात उससे पूछताछ की गई। बुधवार सुबह नक्सली को रहस्यमय हालात में मृत पाया गया।
पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में चुप्पी साध रखी है। एक अधिकारी ने कहा, "पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में हम कुछ बता पाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications