बिहार में बकरीद की धूम
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हजारों लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की। इसके अलावा शाही ईदगाह, दरगाह शारजा, मंगल तालाब ईदगाह में भी लोगों ने नमाज अदा कर अल्लाह से एक-दूसरे की खुशी के लिए दुआ मांगी। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद कुर्बानी का दौर शुरू हुआ।
बकरीद के मौके पर पटना सहित राज्य के सभी क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक पी. के. ठाकुर ने बुधवार को बताया कि कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए। पटना के 34 स्थानों पर दंडाधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications