बिहार चुनाव : 26 में से 18 सीटों पर 3 बजे तक मतदान
राज्य निर्वाचन विभाग के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कुमार अंशुमाली ने बुधवार को बताया कि पूर्व में 16 नक्सल प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों में सुरक्षा कारणों से मतदान का समय तीन बजे तक रखा गया था। बाद में गया और औरंगाबाद जिले के औरंगाबाद और नोखा विधानसभा क्षेत्रों में भी मतदान के समय को घटा दिया गया। इन दोनों क्षेत्रों में अब पांच बजे के बजाय तीन बजे तक ही मतदाता अपने मत डाल सकेंगे।
उन्होंने बताया कि छठे चरण में मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस चरण के सभी 6,761 मतदान केन्द्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जायेगी।
गौरतलब है कि भारत के चुनाव आयोग के उप मुख्य निर्वाचन आयुक्त विनोद जुत्शी छठे चरण में होने वाले चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए बिहार के दौरे पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications