सू ची की पार्टी ने की कानूनी मान्यता बहाली की मांग
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सात नवम्बर के चुनाव में एनएलडी ने पंजीकरण कराने से मना कर दिया था। इसकी वजह से पार्टी की मान्यता खत्म हो गई थी। पार्टी की स्थापना 27 सितम्बर 1988 को हुई थी।
एनएलडी ने एक ऐसे कानून के विरोध में चुनाव का बहिष्कार किया था जिसके मुताबिक मतदान में हिस्सा लेने के लिए पार्टी को सू ची का नाम सदस्यों की सूची से हटाना पड़ता।
एनएलडी के वकील नियान विन ने कहा कि वह सर्वोच्च न्यायालय से पार्टी की कानूनी मान्यता बहाल कराने के लिए जिरह करेंगे। विन ने कहा कि इसमें 10 दिन का समय लगेगा।
सू ची की पार्टी ने वर्ष 1990 में राष्ट्रीय चुनाव में अपार सफलता हासिल की थी लेकिन सेना से सत्ता में नहीं आने दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications