दिल्ली में 38 इमारतों को खाली करने का आदेश
दिल्ली नगर निगम के प्रवक्ता दीप माथुर ने बताया, "निगम ने घटना स्थल के आसपास की 38 इमारतों के तहखाने में पानी जमा होने की वजह से उन्हें 24 घंटे के भीतर खाली कराने का नोटिस जारी किया है।"
उल्लेखनीय है कि सोमवार को ललिता पार्क के समीप पांच मंजिली इमार ढह गई थी। इसमें 66 लोगों की मौत हो गई जबकि 83 घायल हुए हैं।
निगम ने बुधवार को बताया कि इमारत के गिरने का मुख्य कारण तहखाने में पानी का जमा हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications