इंदौर में 3 कश्मीरी युवक हिरासत में लिये गये
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को ईद-उल-जुहा के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। इस दौरान ऑटो रिक्शा में सवार तीन युवकों से पुलिस कर्मियों ने पूछताछ की और उनके द्वारा कश्मीर का कारोबारी बताए जाने पर उन्हें सदर बाजार थाने ले जाया गया।
मल्हारगंज क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक एस. एस. चौहान ने आईएएनएस को बताया कि तीनों युवकों ने अपने आपको गर्म कपड़ों का कारोबारी बताया है। पुलिस ने जांच में पाया है कि यह तीनों युवक पिछले छह साल से इंदौर कारोबार करने आ रहे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications