आकर्षण का केंद्र रहा 180 किलोग्राम का बकरा

इस बकरे का वजन एक सामान्य बकरे से करीब चार गुना ज्यादा था। मंगलवार को नागपुर के एक बाजार में बिक्री के लिए लाए गए इस बकरे ने लोगों को खूब आकर्षित किया था।

बकरे के मालिक नदीम खान का कहना है कि वह इसे मध्य प्रदेश के चम्बल से लाए थे और पिछले दो साल से वह इसकी देखभाल कर रहे थे, उसे अच्छा भोजन खिलाते थे और दूध पिलाते थे।

नदीम कहते हैं, "मैं इसके भोजन और दूध पर प्रतिदिन 400 रुपये खर्च करता था। अब अल्लाह के प्रिय के रूप में इसका खूबसूरती से विकास हो चुका था। इसे एक ग्राहक को 1.75 लाख रुपये में बेच दिया गया।"

बुधवार को मुम्बई की करीब 500 मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज पढ़ी गई। इसके बाद मुसलमानों ने एक-दूसरे को बधाई दी और फिर कुर्बानी दी गई।

हजारों लोग एक ऐसे बकरे की एक झलक देखने के लिए जमा हुए जिसके कानों पर 'अल्लाह' लिखा हुआ था।

पूर्वोत्तर मुम्बई के देओनार बूचड़खाने में इस सफेद रंग के बकरे को बिक्री के लिए रखा गया था। अरबी भाषा में जिस तरह अल्लाह लिखा जाता है, उसी तरह की आकृतियां इस बकरे के दोनों कानों पर स्पष्ट दिख रही थीं। कई लोग इसे चमत्कार मान रहे थे।

इस 90 किलोग्राम वजनी बकरे के लिए लोगों ने 200,000 रुपये से कीमत लगानी शुरू की लेकिन उसके मालिक की उसे 500,000 रुपये में बेचने की योजना थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+