हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद
लखनऊ में ऐशबाग ईदगाह और आसिफी मस्जिद में विशेष नमाज पढ़ने के लिए बड़ी तादाद में लोग पहुंचे।
नमाज के बाद कुर्बानी दी गई।
याहियागंज क्षेत्र में रहने वाले माजिद अहमद ने बताया कि उन्होंने नमाज पढ़कर अल्लाह से देश में शांति, तरक्की, भाईचारे और मजबूती की दुआ मांगी। बकरीद के मद्देनजर प्रदेशभर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) बृजलाल ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की 34 कम्पनियां और त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) की 10 टुकड़ियां पूरे उत्तर प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर तैनात की गई हैं। पीएसी की 16 अतिरिक्त टुकड़ियां भी तैयार रखी गई हैं। सभी अतिसंवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications