पाकिस्तान में बनेगा सूफी विश्वविद्यालय
समाचार पत्र 'न्यूज इंटरनेशनल' के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि सिंध सरकार ने इसके लिए मंगलवार को एक समिति का गठन किया। विश्वविद्यालय स्थापित करने का उद्ेश्य सूफी कवि शाह अब्दुल लतीफ भिट्टई के संदेशों का प्रचार-प्रसार करना है।
प्रस्तावित शैक्षणिक संस्थान का निर्माण करने के लिए प्रांतीय सरकार से सिंध विश्वविद्यालय के समीप तकरीबन 100 एकड़ जमीन चिन्हित करने को कहा गया है।
शुरुआत में इसे एक सूफी संस्थान के बतौर स्थापित किया जाएगा और बाद में धीरे-धीरे उसे विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications