दिल्ली : मृतकों के परिजनों को मुआवजा देगा पश्चिम बंगाल
यह हादसा सोमवार शाम करीब 8.15 मिनट पर हुआ। इस इमारत में पश्चिम बंगाल और बिहार के मजदूर रहते थे।
पश्चिम बंगाल के मारे गए 24 लोगों में से 19 मुर्शिदाबाद और पांच मालदा जिले के थे।
राज्य श्रम मंत्री अनादी साहू ने बताया कि सरकार प्रत्येक घायलों को 30,000 रुपये देगी।
राज्य नागरिक सुरक्षा मंत्री श्रीकुमार मुखर्जी ने कहा यदि पीड़ित परिवारों ने इच्छा जाहिर की तो मृतकों के शवों को लाने की व्यवस्था सरकार करेगी।
उल्लेखनीय है कि इस हादसे में मारे गए लोगों की संख्या 66 पहुंच गई है, जबकि 74 लोग घायल हैं। करीब 30 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications