शंघाई : आग की वजह पता नहीं, 4 हिरासत में
शंघाई। धू- धू कर जल राख हुई इमारत आग के हवाले कैसे हुई इसको जानने के लिए पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। इस अग्निकांड में 53 लोग मौत के हवाले हो चुके हैं जबकि 70 अभी भी अस्पताल में जिन्दगी से जंग कर रहे हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार 70 से अधिक लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस इमारत में 156 परिवार रहते थे। यह इमारत अवकाश प्राप्त शिक्षकों के लिए बनाई गई थी। आग स्थानीय समयानुसार सोमवार दोपहर 2.15 बजे लगी।
शुरूआती जांच में आग लगने का कारण गैर लाइसेंसशुदा वेल्डिंग कामगारों का सही ढंग से कार्य न करना है, अधिकारियों का कहना है कि आग पर शाम के वक्त काबू पाया जा सका। आग बुझाने के काम में 100 से अधिक अग्निशमन वाहनों को लगाया गया था। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि निर्माण की कुछ सामाग्री से आग लगी।













Click it and Unblock the Notifications