शंघाई में इमारत में आग, 42 की मौत (लीड-1)
शंघाई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। चीन के शंघाई में सोमवार को एक 28 मंजिली इमारत में आग लगने से कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई और 90 से अधिक झुलस गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि शंघाई के जिंगान जिले में एक बहुमंजिली इमारत में जीर्णोद्धार का काम चल रहा था। स्थानीय समयानुसार दिन में करीब दो बजे अचानक उसमें आग लग गई। इमारत में 156 परिवार रहते हैं।
प्रत्यदर्शियों ने बताया कि पहले चौखट पर आग लगी, बाद में पूरी इमारत में आग भड़क उठी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications